फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Team Adani reached Dhuriyapar to see land

बदल रहा है गोरखपुर: धुरियापार में जमीन देखने पहुंची टीम अदाणी, सीमेंट फैक्टरी के लिए तलाश रहे हैं विकल्प

Wed, 03 Jan 2024 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jan 2024 10:45 AM IST
सार

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि अदाणी समूह के प्रतिनिधि गोरखपुर आ गए हैं। उन्हें जमीन दिखाने के बाद मीटिंग की जाएगी। उम्मीद है कि यह जमीन उन्हें पसंद आएगी। 15 जनवरी तक तीन-चार और कंपनियों के प्रतिनिधि भी गोरखपुर पहुंचेंगे। नई कंपनियों के गोरखपुर आने से हमारा उत्साह बढ़ा है।

विज्ञापन
Team Adani reached Dhuriyapar to see land
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए औद्योगिक क्षेत्र धुरियापार में सीमेंट फैक्टरी लगाने के लिए अदाणी समूह के दो वरिष्ठ प्रतिनिधि मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्हें बुधवार को उरुवा क्राॅसिंग के पास चिह्नित 150 एकड़ जमीन दिखाई जाएगी। इसी जमीन के बगल से सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन गुजर रही है। दोपहर बाद इन प्रतिनिधियों की गीडा सीईओ के साथ बैठक होगी। अगर इन्हें जमीन पसंद आई तो फिर आवंटन की प्रक्रिया पर भी कल ही बातचीत हो जाएगी। इसके बाद कंपनी की तरफ से औपचारिक सहमति मिलते ही इनके साथ एमओयू हो जाएगा।

विज्ञापन


गीडा प्रशासन, गोरक्षनगरी में एक बड़े औद्योगिक समूह से निवेश कराने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए अब तक 20 से अधिक बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत हो चुकी है। इस बीच अदाणी समूह ने गोरखपुर में सीमेंट फैक्टरी लगाने में रुचि दिखाई तो गीडा प्रशासन ने उनके प्रतिनिधियों से संपर्क किया। 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस में भी इस कंपनी के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद कमिश्नर और गीडा सीईओ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन प्रतिनिधियों से बात की। मामला रेल लाइन पर अटका था। अदाणी समूह ऐसी जगह जमीन चाहता है, जो रेल लाइन से जुड़ा हो। इसके लिए पहले भीटी रावत के पास जमीन के लिए प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच सहजनवां से दोहरीघाट तक बिछने वाली नई लाइन का मामला तय हो गया। इससे बातचीत आगे बढ़ाने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी से पहले आएंगे कई और कंपनियों के प्रतिनिधि

गीडा क्षेत्र में निवेश को इच्छुक लुलु मॉल, आरएसपीएल और रेड टेप के अलावा कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जमीन देखने की इच्छा जताई है। इसके लिए गीडा प्रशासन ने कालेसर जीरो प्वाइंट, भीटी रावत और धुरियापार में जगह चिह्नित कर रखी है। अब इन प्रतिनिधियों का इंतजार किया जा रहा है। अदाणी समूह के बाद लुलु माॅल की तरफ से भी इसी सप्ताह गोरखपुर आने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा कई और कंपनियों के प्रतिनिधि भी 15 जनवरी से पहले गोरखपुर आएंगे।

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि अदाणी समूह के प्रतिनिधि गोरखपुर आ गए हैं। उन्हें जमीन दिखाने के बाद मीटिंग की जाएगी। उम्मीद है कि यह जमीन उन्हें पसंद आएगी। 15 जनवरी तक तीन-चार और कंपनियों के प्रतिनिधि भी गोरखपुर पहुंचेंगे। नई कंपनियों के गोरखपुर आने से हमारा उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed