{"_id":"6137c8e48ebc3e0759046909","slug":"teachers-will-now-get-leave-online-gorakhpur-city-news-gkp4083264144","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: शिक्षकों को अब ऑनलाइन ही मिलेगी छुट्टी, उपमुख्यमंत्री के ऐलान के बाद विभाग ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: शिक्षकों को अब ऑनलाइन ही मिलेगी छुट्टी, उपमुख्यमंत्री के ऐलान के बाद विभाग ने शुरू की तैयारी
Wed, 08 Sep 2021 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:11 AM IST
सार
शिक्षकों की डाटा फीडिंग का कार्य एक सप्ताह में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अवकाश अब ऑनलाइन ही मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत होंगे। उपमुख्यमंत्री के ऐलान के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उसे अमल में लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षकों की डाटा फीडिंग का कार्य एक सप्ताह में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षकों की संख्या 205 हैं। इन शिक्षकों को ईएल, सीएल, अर्जित अवकाश, मेडिकल और मातृत्व अवकाश के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा। शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए जरूरी है कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी राजकीय शिक्षकों का शत-प्रतिशत डाटा फीड कराया जाए। डाटा फीडिंग का सत्यापन भी हो, ताकि वह त्रुटिरहित हो। उन्होंने आदेश दिया है कि एक सप्ताह में पोर्टल पर डाटा फीड कराकर शिविर कार्यालय को भी अवगत कराया जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का अवकाश ऑनलाइन ही स्वीकृत होगा। इसे लेकर आदेश मिल गया है। शिक्षकों के डाटा फीडिंग का कार्य चल रही है। जल्द ही उन्हें इस सुविधा से जोड़ा जाएगा।