{"_id":"60ae4e338ebc3e4b310db27c","slug":"teachers-recruited-for-more-than-100-posts-in-mmmut-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MMMUT Recruitment: 100 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, नौ जून को लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MMMUT Recruitment: 100 से ज्यादा पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, नौ जून को लगेगी मुहर
Wed, 26 May 2021 07:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 May 2021 07:04 PM IST
सार
नौ जून को प्रबंध बोर्ड की बैठक में प्रारूप पर लगेगी मुहर, पहली बार अभ्यर्थियों से मांगा जाएगा ऑनलाइन आवेदन।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में शीघ्र ही शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। विश्वविद्यालय में 100 से ज्यादा प्रोफेसर, एसोसिएट एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की जाएगी। नौ जून को होने वाली प्रबंध बोर्ड की बैठक में भर्ती से संबंधित प्रारूप और नियमावली पर मुहर लगने के बाद विज्ञापन निकाला जाएगा। विश्वविद्यालय में कुल 177 शिक्षकों का पद स्वीकृत है।
विज्ञापन
पिछले वर्षों में कई शिक्षक सेवानिवृत्त भी हुए हैं और कुछ शिक्षकों ने दूसरे संस्थान ज्वाइन कर लिए। इसके चलते शिक्षकों की भारी कमी हो गई थी। नियुक्ति प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. केजी उपाध्याय ने बताया कि 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। भर्ती को लेकर आरक्षण का रोस्टर तैयार है, जिसे कार्य परिषद की मंजूरी भी मिल चुकी है। विश्वविद्यालय में पहली बार अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा जाएगा। अंतिम तिथि के बाद सप्ताह भर का अवसर दिया जाएगा कि अभ्यर्थी हार्ड कॉपी को भी भरकर जमा कर सकें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रबंधक बोर्ड की बैठक के बाद ऑनलाइन आवेदन की तिथि तय की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया शासन से आए नए निर्देश के मुताबिक होगी। नंबर का स्कोर, रिसर्च व पब्लिकेशन पर अंक, लिखित परीक्षा और शैक्षणिक कौशल के लिए प्रेजेंटशन के बाद इंटरव्यू पर अंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नौ जून को प्रबंध बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, जिसमें भर्ती संबंधित प्रारूप और नियमावली को रखा जाएगा। प्रबंध बोर्ड की स्वीकृति के बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा जाएगा। शिक्षकों की भर्ती से विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी, शोध कार्यों को बढ़ाया मिलेगा।