फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers organizations protested in case of death of teachers while on duty in panchayat elections

पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान शिक्षकों की मौत का मामला: 'डंडे के बल पर लिया काम, तीन को ही मान रहे मृत'

Thu, 20 May 2021 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 May 2021 01:26 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक प्रशिक्षण व चुनाव ड्यूटी में कोरोना संक्रमित होकर हजारों की संख्या में बीमार पड़े, 50 से अधिक शिक्षक काल के गाल में समा गए, लेकिन सरकार केवल तीन शिक्षकों को ही चुनाव ड्यूटी में मृत मान रही है। 

विज्ञापन
Teachers organizations protested in case of death of teachers while on duty in panchayat elections
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर जान गंवाने वाले शिक्षकों की प्रदेश में कुल तीन संख्या मानने पर शिक्षक संगठनों ने विरोध जताया है। शिक्षक संगठनों ने कहा कि कोविड महामारी के दौर में डंडे के बल पर चुनावी ड्यूटी में भेजा गया। जिससे शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक संक्रमित हुए और उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ड्यूटी के दौरान जान गवाने के बाद भी सरकार और आयोग उनके निधन को स्वीकार करने की बजाय बहानेबाजी कर रही है। जो निंदनीय है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को ऑनलाइन बैठक की। जिसमें जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक प्रशिक्षण व चुनाव ड्यूटी में कोरोना संक्रमित होकर हजारों की संख्या में बीमार पड़े, 50 से अधिक शिक्षक काल के गाल में समा गए, लेकिन सरकार केवल तीन शिक्षकों को ही चुनाव ड्यूटी में मृत मान रही है। 
विज्ञापन

प्रदेश संगठन ने चुनाव से पहले ही प्रदेश सरकार से अनुरोध किया था कि यह कोरोना संक्रमण का समय चल रहा है, चुनाव टाल देना शिक्षक के जीवन हित में होगा। चुनाव में संक्रमण के बाद जब प्रदेश में लगभग 700 शिक्षकों की मृत्यु हो गई तब संगठन ने मतगणना रोकने की अपील की। 

जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में संक्रमित हुए शिक्षक कुछ दिनों बाद मरे हैं लेकिन सरकार इस तथ्य को जानबूझ कर नजर अंदाज कर रही है। बैठक में कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा, वीरेंद्र धर दुबे, डॉ. गोविंद राय, राजेश पांडेय, अजय कुमार सिंह, महेश शुक्ल, प्रेमप्रकाश सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, राकेश दुबे, दिग्विजय राय, नरेंद्र यादव, राजेश सिंह, उमापति दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed