फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers and employees are still losing money in cyber crime

साइबर जाल: कम पढ़े-लिखे तो समझ गए, लेकिन शिक्षक-नौकरी वाले अब भी गंवा रहे रुपये

Sat, 27 Jan 2024 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Jan 2024 03:20 PM IST
सार

गोरखपुर में एक साल में ज्यादातर मामले में शहरी इलाके के शिक्षित लोग ही सबसे ज्यादा ठगी के शिकार हुए हैं। वे लालच में आकर रुपये गंवाते हैं, फिर पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाते हैं। ऐसे में बहुत कम रुपये की ही वापसी हो पाती है।

विज्ञापन
Teachers and employees are still losing money in cyber crime
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

साइबर ठगों के जाल में कम पढ़े लिखे अब कम फंस रहे हैं, लेकिन ज्यादातर नौकरी पेशा, शिक्षक लोग लालच में आकर जालसाजी का शिकार हो रहे हैं। पिछले एक साल में जितने भी मामले सामने आए हैं, उनमें ज्यादातर शिक्षित ही लोग लालच में फंसे हैं। वहीं, देहात इलाके के लोग अब ओटीपी न बताने पर गाली देने या फिर धमकी देने की शिकायत लेकर पहुंचने लगे हैं। एक बार खाते से रुपये चले गए तो फिर महीनों इंतजार के बाद ही कुछ ही रुपये वापस आ पाते हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जालसाज लोगों को फंसाने के लिए तरह-तरह से कोशिशें करते हैं। लेकिन, सबमें एक बात लगभग सामान्य है कि ओटीपी दिया हाता है। इसे लेकर पुलिस लंबे समय से जागरूक कर रही है। इसका असर देहात के इलाकों में ज्यादा देखने को मिला है। अब देहात में कम जालसाजी की घटनाएं होती हैं, जबकि शहर में घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


रिटायर अधिकारी से लेकर शिक्षक तक आए दिन जालसाजी के शिकार हो रहे हैं। अब साइबर एक्सपर्ट लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर जालसाजी के बचाव की बातों को वायरल कर रहे हैं, ताकि इसे देखकर लोग बचे, लेकिन फिर भी आए दिन घटनाएं सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मौसम की मार से बढ़ गए बीमार, हार्ट अटैक, कोल्ड डायरिया के बढ़ गए मरीज

केस एक
अभी दो दिन पहले ही चिलुआताल इलाके के राप्ती नगर फेज एक निवासी प्रीतम भगत से जालसाजी का मामला सामने आया है। देवरिया जनपद के बीजीएम क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उन्होंने शाहपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मई 2023 में उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया वह रिश्तेदार की आवाज समझ कर आरोपी से बात किया, आरोपी ने बताया कि मेरा यूपीआई नंबर नहीं है। मोबाइल भी घर छूट गया है। आगरा में एक शख्स से रुपये लेने आए हैं। आपके खाते में रुपये भिजवा दे रहे हैं। जालसाज अपने झांसे में लेकर पीड़ित के मोबाइल पर 50 हजार रुपये जमा होने की फर्जी मैसेज भेज दिया। इसके बाद उसने ओटीपी पूछकर जालसाजी कर ली।

इसे भी पढ़ें: निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था युवक, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

केस दो
12 सितंबर 2023: शाहपुर इलाके के जेल रोड स्थित मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी डॉ. जवाहर लाल के मोबाइल फोन पर जालसाज ने बिजली का फर्जी बिल भेजकर 60 हजार रुपये उड़ा दिए। शाहपुर पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। डॉ. जवाहर के मुताबिक, 14 जुलाई की रात 9 बजे के करीब एक अनजान नंबर से बिजली का बिल जमा करने के लिए मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि बिल जमा नहीं करने पर आपके घर की बिजली काट दी जाएगी। इसके बाद जालसाजी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed