फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher mlc election today in UP

शिक्षक एमएलसी चुनाव आज, 17 जिलों के 40164 मतदाता करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Tue, 01 Dec 2020 06:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Dec 2020 06:58 AM IST
सार

  • पांच मंडलों के अलग-अलग जिलों में 198 मतदान केंद्र बनाए गए, पोलिंग पार्टियां पहुंची
  • सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मत डाले जा सकेंगे, तीन दिसंबर को मतगणना

विज्ञापन
Teacher mlc election today in UP
सामान लेती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव मंगलवार को होगा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। मतदान के लिए गोरखपुर सहित पांच मंडलों के 17 जिलों में 198 केंद्र बनाए गए हैं। 40 हजार 164 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कराने के लिए सोमवार की देरशाम तक जिला मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। रिटर्निंग आफिसर व कमिश्नर जयंत नार्लिकर के मुताबिक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराए जाएंगे। सबसे ज्यादा मतदाता गोरखपुर और आजमगढ़ में हैं।
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वेबकास्टिंग भी होगी। चुनाव के बाद ही सभी जिलों से बैलेट बॉक्स गोरखपुर मंगाए जाएंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वाणिज्य संकाय में ही तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में  मतगणना कराई जाएगी। वीडियो रिकार्डिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर के मतदान केंद्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, डीवी इंटर कॉलेज दीवान बाजार, अभयनंदन इंटर कॉलेज भेड़ियागढ़, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चरगांवा, रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज मोहद्दीपुर, डीवी डिग्री कॉलेज नसीराबाद, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, तुलसी दास इंटर कॉलेज रायगंज, बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पिपराइच, चौरीचौरा तहसील कार्यालय, सहजनवां क्षेत्र पंचायत कार्यालय, भूमिधर इंटर कॉलेज सिकरीगंज, तहसील कार्यालय बांसगांव, क्षेत्र पंचायत कार्यालय गगहा और क्षेत्र पंचायत कार्यालय गोला।

 

अपने पेन से नंबर लिखा तो मत अवैध

पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देते समय सावधानी बरतनी होगी। असावधानी हुई तो मत अवैध हो जाएगा। पीठासीन अधिकारी से मिले स्केच पेन से उम्मीदवार के नाम के सामने वरीयता के हिसाब से अंग्रेजी, रोमन या हिंदी में 1, 2 या 3 लिखना होगा। पहली पसंद के उम्मीदवार के सामने 1, दूसरी पसंद के 2 और तीसरी पसंद वाले प्रत्याशी के सामने 3 लिखा जाएगा। उम्मीदवार के नाम के आगे तय कॉलम में ही अंक लिखने हैं। यदि पीठासीन अधिकारी के अलावा अपनी या किसी और पेन से अंक लिखा तो वोट अवैध माना जाएगा।
 
प्रत्याशी
ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अजय सिंह, विभ्राट चंद कौशिक, अवधेश यादव सपा, नागेंद्र दत्त त्रिपाठी कांग्रेस, देशबंधु शुक्ला, रामजनम सिंह, रामप्रताप राम, रमेश कुमार विमल, अनिल कुमार गौतम, लाल बहादुर यादव, राजीव यादव, अरुण सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव व नरेंद्र सिंह।

इन जिलों के मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
जिले                मतदाता

गोरखपुर             6170
देवरिया              3358
कुशीनगर           2112
महराजगंज         1869
बस्ती                1998
संतकबीरनगर     1502
सिद्धार्थनगर         1375
आजमगढ़         5184
मऊ                 1886
अयोध्या           2962
सुल्तानपुर         3015
अमेठी             1542
अंबेडकरनगर   1823
बहराइच         1892
गोंडा             1524
श्रावस्ती         821
बलरामपुर    1131

 

घर-घर जाकर प्रचार किया

Teacher mlc election today in UP
Mlc election - फोटो : अमर उजाला।
चुनाव से पहले प्रत्याशियों का सारा जोर घर-घर चुनाव प्रचार पर रहा है।  प्रत्याशी व समर्थक शिक्षक मतदाताओं के घर पहुंचे और समर्थन मांगा। मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्था भी देखी। साथ ही मतदान एजेंटों की सूची तैयार कराई। मंगलवार को एजेंट अलग-अलग मतदान केंद्रों के बाहर मोर्चा संभालेंगे। सब मतदाताओं का नाम देखकर बताएंगे। मतदाता पर्ची भी देंगे।

गोरखपुर, फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग आफिसर जयंत नार्लिकर ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। 16 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। हर पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत पांच सदस्य हैं। 17 जिलों में 198 मतदान केंद्र बने हैं। मतदान के बाद ही मतपेटिका गोरखपुर लाई जाएगी। तीन दिसंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना होगी।

तीन जोन व पांच सेक्टर में बांटकर मतदान केंद्रों की सुरक्षा
गोरखपुर में मतदान को लेकर पुलिस तैयारी भी पूरी है। मतदान केंद्रों को तीन जोन व पांच सेक्टर में बांटा गया है। तीन एडिशनल एसपी, पांच सीओ, 12 एसएचओ व एसओ, 195 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान प्रक्रिया की ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए गोरखपुर में 16 केंद्र बनाए गए हैं। एसपी साउथ व नोडल प्रभारी विपुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक प्रत्येक जोन की कमान एडिशनल एसपी संभालेंगे। सेक्टर की कमान सीओ के पास रहेगी। हर मतदान केंद्र पर करीब दो सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल व चार महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है।

चुनाव प्रक्रिया की पल-पल की अपडेट ली जाएगी। इसके लिए पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 100 पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है, जो आपात स्थित में ड्यूटी करेंगे। पुलिस अफसर लगातार अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed