फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mlc Election Result 2020: Teacher mlc election result update on counting in DDU gorakhpur

Mlc Election Result 2020: प्रथम वरीयता की मतगणना में शर्मा गुट के ध्रुव कुमार त्रिपाठी 928 वोटों से आगे

Thu, 03 Dec 2020 08:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Dec 2020 08:51 PM IST
सार

  • दूसरे स्थान पर वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के प्रत्याशी अजय सिंह रहे
  • अब दूसरे वरीयता की मतगणना से जीत-हार तय होगी
  • सपा व कांग्रेस प्रत्याशी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके
  • कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र दत्त त्रिपाठी को प्रथम वरीयता के 131 मत ही मिल सके

 

विज्ञापन
Mlc Election Result 2020: Teacher mlc election result update on counting in DDU gorakhpur
शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रथम वरीयता की मतगणना में शर्मा गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 928 वोटों से आगे हैं। ध्रुव को प्रथम वरीयता के 8730 वोट मिले हैं। गुरुवार की रात आठ बजे के बाद से दूसरे वरीयता के मतों की गणना शुरू हुई है। अब दूसरे वरीयता की मतगणना से ही जीत-हार का फैसला होगा।

विज्ञापन


वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के प्रत्याशी अजय सिंह को प्रथम वरीयता के 7876 वोट मिले हैं। वह दूसरे स्थान पर हैं। प्रथम वरीयता में सपा प्रत्याशी अवधेश यादव को 2438 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र दत्त त्रिपाठी को प्रथम वरीयता में 131 मत ही मिल पाए हैं।  
विज्ञापन


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में शुरू हुई। पहले बैलेट पेपर मिलाए गए, फिर वैध व अवैध मतों की छंटनी की गई है। शाम चार बजे के बाद 14 हजार मतों की गणना शुरू हुई तो शर्मा के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के प्रत्याशी अजय सिंह के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम वरीयता के पहले चक्र की गणना शाम छह बजे तक पूरी हो सकी। पहले चक्र में ही ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने करीब 100 वोटों से बढ़त बना ली। प्रथम वरीयता के ही 14 हजार से ज्यादा मतों की गणना शाम छह बजे के बाद शुरू हुई, जो रात आठ बजे तक चलती रही।
 

1277 वोट रद

प्रथम वरीयता के मतगणना की अंतिम रिपोर्ट आई तो शर्मा गुट के प्रत्याशी को 928 वोटों की बढ़त मिल गई लेकिन जीत नहीं मिल सकी। ध्रुव को कुल पड़े मतों का 51 फीसदी वोट नहीं मिल सके। लिहाजा, दूसरे वरीयता के मतों की गणना शुरू हुई है।

दूसरे वरीयता के मतों की गणना देररात तक चलेगी। अब दूसरे वरीयता की मतगणना से ही जीत या फिर हार का फैसला होगा। बहरहाल, प्रथम वरीयता की मतगणना में तीसरा स्थान अटेवा समर्थित राजीव यादव को मिला है। राजीव को 3164 वोट मिले हैं, जो कि सपा व कांग्रेस प्रत्याशी से ज्यादा हैं।   

शिक्षक एमएलसी का चुनाव एक दिसंबर को हुआ था। पांच मंडलों के 17 जिलों में 198 केंद्रों पर मतदान कराए गए। रिटर्निंग आफिसर व कमिश्नर जयंत नार्लिकर के मुताबिक चुनाव में 28 हजार 802 वोट पड़े थे। इसमें से 1277 वोट अवैध पाए गए हैं। वैध 27 हजार 625 मतों की गणना हुई है।  

शिक्षकों ने संभलकर नहीं डाले वोट
शिक्षक एमएलसी की मतगणना से पता चला कि शिक्षकों ने संभलकर मतदान नहीं किया है। चुनाव आयोग ने वैध वोटिंग को लेकर तमाम जागरूकता अभियान चलाया। प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधियों से बैठक भी की। सबको बताया गया कि सिर्फ प्रत्याशी के नाम के आगे रिटर्निंग आफिसर के स्केच पेन से एक, दो या फिर तीन लिखना है लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 1277 शिक्षक ऐसे रहे, जिन्होंने एक लिखने से पहले जीरो लगा दिया था। वरीयता लिखने के साथ बैलेट पेपर पर सही का निशान लगा दिया था। गोला बनाकर छोड़ दिया था। नतीजा रहा कि इतने शिक्षकों का मत रद कर दिया गया।

प्रथम वरीयता में मिले मत
प्रत्याशी                            प्राप्त मत
ध्रुव कुमार त्रिपाठी            8730
अजय सिंह                     7876
राजीव यादव                  3164
अवधेश कुमार यादव      2438
नागेंद्र दत्त त्रिपाठी              131
अनिल कुमार गौतम            59
अनिल कुमार श्रीवास्तव      60
अरुण सिंह                        233
देशबंधु शुक्ला                  207
नरेंद्र सिंह                        1486
नागेंद्र प्रताप सिंह               503
रमेश कुमार विमल             233
राम प्रताप राम                  581
रामजन्म सिंह                    613
लाल बहादुर यादव            228
विभ्राट चन्द कौशिक         523
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed