{"_id":"60379fcc1836d4100a473857","slug":"teacher-killed-in-road-accident-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आया शिक्षक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आया शिक्षक, मौत
Thu, 25 Feb 2021 06:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक सड़क हादसे में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजैनी के पास स्थित एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर कांटे चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सेहरी गांव निवासी 52 वर्षीय कृष्णचंद्र चौधरी बस्ती जिले के मुंडेरवा में संचालित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। तबीयत खराब होने की वजह से वह साइकिल से दवा लेने भुजैनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
दवा लेकर वह घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान अस्पताल के निकट ही अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर कांटे चौकी प्रभारी बलराम पांडेय मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस आए पीड़ित भाई जनार्दन चौधरी और गांव के दीपेंद्र चौधरी, मोहन त्रिपाठी आदि ने बताया कि कृष्णचंद्र चौधरी दो भाईयों में बड़े थे। सीओ गयादत्त मिश्र ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।