फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher killed in road accident at deoria

देवरिया: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, खबर मिलते ही गांव में मचा कोहराम

Fri, 08 Jan 2021 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Jan 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Teacher killed in road accident at deoria
मृतक शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पास सड़क हादसे में भटनी निवासी एक शिक्षक की बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर सकरापार गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतक शिक्षक बंधुनाथ इंटर मीडिएट कॉलेज में सहायक अध्यापक पर कार्यरत थे। उनके मौत की सूचना पर सहयोगी शिक्षक, ग्रामीण व रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच परिजनों का ढाढस बढ़ाया।
विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी प्रकाश चंद्र मिश्र (52) क्षेत्र के बंधुनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज मायापुर इमिलिया में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थे। वे कुछ सालों से अपने परिवार के साथ देवरिया के साकेतनगर में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह देवरिया से भटनी कॉलेज पढ़ाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को किसी काम लेकर गांव सकरापार में रुक गए। बाद में रात करीब साढ़े आठ बजे वे देवरिया के लिए घर से बाइक से निकले। अभी वे सलेमपुर-देवरिया मार्ग के खुखुंदू थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के पहले ईंट भट्ठे तक पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही किसी ट्रक की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी खुखुंदू पुलिस को दी।
 

परिजन गममीन

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कॉलेज के परिचय पत्र से पुलिस ने मृतक का पहचान किया। शिक्षक की मौत की खबर जब साकेत नगर में पत्नी व बच्चों को हुई तो वे दहाड़े मार रोने लगे। मृतक शिक्षक की तीन संतानों में दो लड़कियां व लड़का है।

वही घटना की जानकारी के बाद शुक्रवार को बंधुनाथ इंटर कॉलेज मायापुर में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर मृत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।

इस बाबत खुखुंदू एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ में किसी ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षक की मौत होने की बात सामने आई है। वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed