फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher beats, abuses student for not touching feet in gorakhpur

Gorakhpur News: शिक्षक ने इस जरा सी बात पर छात्र को पीटा, जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप- केस दर्ज

Mon, 01 Apr 2024 12:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Apr 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher beats, abuses student for not touching feet in gorakhpur
थाने में दर्ज कराया केस( प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गोरखपुर के उरूवा थानाक्षेत्र के मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रविशंकर पांडेय पर छठवीं के छात्र से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगा है। आरोप है कि पैर छूकर चरण स्पर्श नहीं करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर मारपीट, एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मुरारपुर के अकलजीत ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि उनका बेटा मनीष कक्षा छह में प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में पढ़ता है। बीते 27 मार्च को इंटरवल के समय विद्यालय में गणित के अध्यापक रविशंकर पांडेय आए और जबरिया पैर छूकर चरण स्पर्श करने को कहा।
विज्ञापन


बेटे ने ऐसा नहीं किया तो शिक्षक ने उसे पकड़कर बेरहमी से लात, घुसाें से पीटा। फिर उठाकर पटक दिया गया। बेटे की आंख और पीठ में चोटें आई हैं।

आरोप है कि चोट इतनी गंभीर है कि आंख के अंदर की झिल्ली डैमेज हो गई है। चोट लगने से रोने पर गाली देकर चुप रहने वरना नाम काट कर निकाल देने की धमकी देने का भी आरोप है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए रमेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed