फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher and engineer recruitment exam will be held on 31st July in DDU

Gorakhpur University: गोविवि में 31 जुलाई को होगी शिक्षक व इंजीनियर भर्ती परीक्षा

Wed, 27 Jul 2022 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jul 2022 02:41 PM IST
सार

एकेडमी परफारमेंस इंडेक्स (एपीआई) का मानक पहले ही तय किया जा चुका है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दिया गया, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Teacher and engineer recruitment exam will be held on 31st July in DDU
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा 31 जुलाई को होगी। परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा, फिर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, प्राणि विज्ञान, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कराई जाएगी। सभी परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षा भवन में तीन पालियों में होंगी।
विज्ञापन


बायोटेक्नोलॉजी विषय में रिक्त पद के लिए परीक्षा 12:30 बजे से 1:30 बजे तक कराई जाएगी। इन विषयों के लिए एकेडमी परफारमेंस इंडेक्स (एपीआई) का मानक पहले ही तय किया जा चुका है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दिया गया, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंता व अवर अभियंता की भर्ती परीक्षा भी
अभियंता, अवर अभियंता व प्रोग्रामर पद की भर्ती परीक्षा भी 31 जुलाई को दीक्षा भवन में कराई जाएगी। अभियंता सिविल और विद्युत प्रोग्रामर पद के लिए परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। अवर अभियंता सिविल व विद्युत पद के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed