फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   talabandi in dumriyagung

ब्लॉक में तालाबंदी कर जताया विरोध

Wed, 26 Aug 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
talabandi in dumriyagung
ब्लॉक में तालाबंदी कर विरोध जताया
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में काम ठप करके विरोध पर उतरे मनरेगा कर्मी
डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर डुमरियागंज ब्लॉक में तैनात मनरेगा कर्मियों ने आठ बिंदुओं के समर्थन में कलमबंद हड़ताल करते हुए बुधवार को ब्लॉक पर ताला बंदी कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

डुमरियागंज ब्लॉक पर रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीनिवास पांडेय ने कहा कि सरकार शोषण कर रही है। उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को देश के मनरेगा कर्मी सामूहिक अवकाश पर हैं। उनकी मांग है कि मनरेगा कर्मियों को सरकारी सेवक घोषित किया जाए और उन्हें 24 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की। मनरेगा कर्मियों का योगदान केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कार्यों में लिए जाने, देशभर के मनरेगा कर्मियों को कार्यपुस्तिका उपलब्ध कराई जाने और एक समान मानदेय उपलब्ध कराने सहित अन्य मांग कीं। इस दौरान अमित कुमार, शाहिद रिजवी, उमाकांत वर्मा, मो. शाहिद, कपिल देव, बबलू मिश्र, मनोज सिद्धार्थ, कमालुद्दीन, जुनैद अहमद, लाल बहादुर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed