{"_id":"6a78e2b29c601ee1f507ddce","slug":"taken-to-the-high-court-under-the-pretext-of-securing-maintenance-attempted-rape-on-the-return-journey-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1413824-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भरण-पोषण दिलाने का झांसा देकर ले गए हाईकोर्ट, वापसी में दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भरण-पोषण दिलाने का झांसा देकर ले गए हाईकोर्ट, वापसी में दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली में भरण-पोषण का खर्चा दिलाने का झांसा देकर हाईकोर्ट ले जा रहे एक युवक और उसकी महिला मित्र ने रास्ते में हैवानियत की हदें पार कर दीं। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके बेटे को चलती गाड़ी से फेंक दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय महिला वर्तमान में झंगहा थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। वह गीडा सेक्टर पांच में किराए पर रहने वाली ज्योति मिश्रा के घर झाड़ू-पोछा का काम करती थी। सात अगस्त को ज्योति मिश्रा और उसके साथी रवि प्रताप सिंह ने महिला से कहा कि वे उसे हाईकोर्ट ले जाकर पति से भरण-पोषण का खर्चा दिला देंगे। भरोसा करके महिला अपने बेटे के साथ उनके साथ चली गई।
वापसी के दौरान रास्ते में दोनों आरोपियों ने बीयर खरीदी और महिला पर भी उसे पीने का दबाव बनाने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो रवि प्रताप ने गाड़ी के भीतर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की कुर्ती फाड़ दी और मारपीट की। इसके बाद महिला और उसके बेटे को धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया और ईंट से कुचलकर महिला का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलावस्था में महिला को उपचार के लिए भेजा। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।