फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Take samples from camps where danger is high

जहां खतरा ज्यादा, वहां कैंप लगाकर लिए जाएं नमूने 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Take samples from camps where danger is high
फोटो-  --------- जहां खतरा ज्यादा, वहां कैंप लगाकर लिए जाएं नमूने  आम जनता से सर्विलांस टीम का सहयोग करने की अपील की  डीएम और कमिश्नर ने अलग-अलग की स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने आयुक्त सभागार और डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना वायरस को रोकने के इंतजाम पर शनिवार को चर्चा की। मंडलायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष सर्विलांस अभियान के तहत सभी के डाटा इकट्ठा किए जाएं। इस अभियान में टीमें घर-घर जाकर कोविड-19 के मरीजों का डाटा इकट्टठा करें। जहां खतरा ज्यादा हो वहां कैंप लगाकर लोगों के नमूने लिए जाएं, जिससे की संक्रमण को रोका जा सके।  कहा कि पांच से 15 जुलाई तक अभियान में टीमें घर-घर अनिवार्य रूप से जाकर लोगों की बीमारियों एवं कोविड-19 संक्रमित लोगों का डाटा तैयार करें। कंटेनमेन्ट जोन में और नॉन कंटेमेंट जोन में मरीजों की जांच की जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि विशेष सर्विलांस अभियान के दौरान घर-घर जाने वाली टीमों को अपने और परिजनों की बीमारियों के बारे में पूरी और सही जानकारी दें। टीम का सहयोग करें, जिससे कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सके। डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने निर्देश दिया कि सर्वे के बाद शाम को बैठक कर यह तय हो कि किस स्थान पर ज्यादा खतरा है। वैसे स्थानों पर अगले दिन कैंप लगाकर सैंपलिंग की जाए। कहा कि प्रत्येक पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर अनिवार्य रूप से रहते हुए मॉनिटरिंग करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन अजयकांत सैनी, संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय, सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed