फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   take part in the competition can win laptop and other prizes

स्पर्धा में लीजिए हिस्सा, जीत सकते हैं

Fri, 04 Sep 2020 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
take part in the competition can win laptop and other prizes
स्पर्धा में लीजिए हिस्सा, जीत सकते हैं
विज्ञापन

लैपटॉप और अन्य आकर्षक पुरस्कार
गोरखपुर। अगर आपका सामान्य ज्ञान बेहतर है तो यह कौशल आपको लैपटॉप, टैबलेट या फिर मोबाइल पुरस्कार ईनाम में दिला सकता है। इसके लिए 13 और 14 सितंबर को होने वाली राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से यह स्पर्धा कराई जा रही है। हरेक जिले के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी और भारत की सशक्तिकरण की यात्रा से जुड़े 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। 16 से 22 वर्ष तक की उम्र वाले इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनिया शुक्ला ने कहा कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए www.yuvajosh.in पर रजिस्ट्रेशन कराएं। प्रतियोगिता में भारत की सशक्तिकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे, जिनका जवाब 30 मिनट में देना होगा। इस प्रतियोगिता के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आर्थिक विकास, भारत में कल- कारखानों का विकास, भारत में विकास से जुड़ी मुख्य क्रांतियों, खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा व ऐसी अन्य तमाम प्रगतिशील योजनाओं, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के द्वारा किए गए विकास कार्यों, भारत में विज्ञान और तकनीकी का विकास, भारत में कला व साहित्य का विकास आदि मुद्दों पर छात्र-छात्राओं के ज्ञान की परख की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पेजों फेसबुक (YuvaJosh20) ट्विटर (@YuvaJosh20), इंस्टाग्राम (YuvaJosh20) पर परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां समय-समय पर दी जाएंगी और हर दिन एक सवाल के जरिए सोशल मीडिया पर भी क्विज शुरू किया जाएगा। पांच सही सवालों का जवाब देने वालों को यहां भी पुरस्कार मिलेगा। पिछले साल इस स्पर्धा में लगभग पांच लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed