{"_id":"641432cfe234f2f6280d7c67","slug":"take-money-in-name-of-passport-verification-you-will-go-to-jail-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर रुपये लिए तो जाएंगे जेल, शिकायत करने वाले का नाम रहेगा गोपनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर रुपये लिए तो जाएंगे जेल, शिकायत करने वाले का नाम रहेगा गोपनीय
Fri, 17 Mar 2023 02:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:58 PM IST
सार
आईजी गोरखपुर रेंज जे.रविंद्र ने कहा कि पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन आदि के लिए थाने बुलाने की कोई जरूरत नहीं है। सभी एसपी को निर्देशित किया गया है कि वह जिले के थाना पुलिस को बता दें। बीट सिपाही सीधे घर जाकर सत्यापन करें। अगर कहीं भी रुपये लेने की शिकायत आई तो केस दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Passport
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पासपोर्ट ऑफिस से पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद भी पुलिस सत्यापन के नाम पर वसूली कर लेती है। ऐसे पुलिसकर्मी अब जेल जाएंगे। आईजी जे रविंद्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए रेंज के सभी जिले (गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व महराजगंज) के एसपी को पत्र लिखकर निर्देशित किया।
उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि पुलिस किसी को सत्यापन के लिए थाने नहीं बुलाएगी। यह जिम्मेदारी थाने पर मुंशी के पास भी नहीं होगी। बीट सिपाही अपने इलाके में घर जाकर सत्यापन कर रिपोर्ट लगाएंगे। अगर कहीं पर भी वसूली की शिकायत आई तो केस दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी को जेल भी भेजा जाएगा।
शिकायत के लिए आईजी ने सीयूजी नंबर 9454400209 भी जारी किया है। अगर रुपये मांगे जाते हैं तो सीधे मैसेज भेजकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अभी संतकबीरनगर में आपराधिक मुकदमे के आरोपी का भी वसूली कर पासपोर्ट जारी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: ट्रांसफार्मर फुंका, गोरखपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 40 बिजली घर बंद
पता चला कि ऑनलाइन व्यवस्था के बाद भी वसूली के चक्कर में पुलिस ने थाने बुलाकर रुपये वसूले और फिर उसे पासपोर्ट जारी करने के लिए रिपोर्ट लगा दी गई, जिसे नहीं देना था। उस पर मुकदमे हैं। मामले में एक दीवान समेत दो लोगों को जेल भी भेजा गया है। इसी वजह से आईजी ने रेंज के सभी जिले में पहले ही आदेश जारी कर हिदायत दे दी है कि पासपोर्ट का सत्यापन घर जाकर किया जाए।