{"_id":"63108547c6958d5a0c6c267e","slug":"tailoring-training-camp-organized-under-amar-ujala-aparajita-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता: सिलाई प्रशिक्षण मिला, आत्मनिर्भर हुईं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अपराजिता: सिलाई प्रशिक्षण मिला, आत्मनिर्भर हुईं बेटियां
Thu, 01 Sep 2022 03:41 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Sep 2022 03:41 PM IST
सार
सर्वोदय महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। इस शिविर से बेटियों की आगे की राह आसान होगी। सचिव रजनी बाजपेयी ने कहा कि प्रत्येक महिला और बेटियों को स्वावलंबी होना जरूरी है।
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत बेटियों व महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने का सिलाई प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर 120 दिनों तक निपाल लॉज में चला है। अंजना साहनी ने नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि व निपाल नं. 38 के अध्यक्ष विकल्प त्रिपाठी ने तीन प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीन भेंट की। साथ ही कहा कि प्रशिक्षण शिविर का मकसद बेटियों को सशक्त बनाना है। सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करके 20 बेटियां आत्मनिर्भर बन गई हैं।
विज्ञापन
सर्वोदय महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। इस शिविर से बेटियों की आगे की राह आसान होगी। सचिव रजनी बाजपेयी ने कहा कि प्रत्येक महिला और बेटियों को स्वावलंबी होना जरूरी है। इस मौके पर राजीव प्रसाद, दीप प्रकाश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सोनी राय, शिखा नंदन, सरिता रावत, अमीना खातून, मानसी कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन