{"_id":"619f55562f07af705d16445f","slug":"tahrir-against-congress-state-president-lallu-and-district-president-in-tenancy-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कांग्रेस दफ्तर पर बकाया है महीनों का किराया, मकान मालिक ने तहरीर देकर थाने में लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कांग्रेस दफ्तर पर बकाया है महीनों का किराया, मकान मालिक ने तहरीर देकर थाने में लगाई गुहार
Thu, 25 Nov 2021 07:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 07:11 PM IST
सार
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय का 3.90 लाख रुपये बकाया नहीं चुकाने का मकान मालिक ने लगाया आरोप
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू व निर्मला पासवान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय का किराया नहीं चुकाने पर मकान मालिक ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के खिलाफ राजघाट थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मकान किराए पर लेने के बावजूद 3.90 लाख का किराया नहीं चुकाया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यालय के लिए भटक रही कांग्रेस पार्टी के सामने एक और मुसीबत आ गई है। ट्रांसपोर्ट नगर के जिस मकान में जिला कांग्रेस पार्टी का कार्यालय खोला गया था उसके मकान मालिक राजमन राय ने राजघाट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
राजमन राय का कहना है कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद निर्मला पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उनके मकान के ऊपरी तल पर बने कमरों को किराए पर लिया था। उसके बाद से लेकर अब तक कुल बकाया 3.90 लाख रुपये हो गया है। बार-बार बकाया चुकाने के लिए कहने के बावजूद किराया नहीं चुकाया जा रहा है।
विज्ञापन
राजघाट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। वहीं, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने राजमन राय के किराया बकाया संबंधी तहरीर को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का किराया संबंधी कोई भी मामला नहीं है।