फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swine Flu: Health Department on alert; 34 beds reserved at District Hospital and BRD.

स्वाइन फ्लू : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल और बीआरडी में 34 बेड आरक्षित

Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Swine Flu: Health Department on alert; 34 beds reserved at District Hospital and BRD.
- लखनऊ में जांच के दौरान गोरखपुर के तीन लोगों की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव, तीनों स्वस्थ
विज्ञापन


गोरखपुर। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने जिला अस्पताल, एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से बात कर जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में 14 और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का अलग वार्ड आरक्षित कर दिया गया है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू की जांच के लिए कोई नमूना नहीं लिया गया है। हालांकि लखनऊ में हुई जांच में गोरखपुर के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। तीनों अब स्वस्थ हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में बरगदवां, पुर्दिलपुर और सिविल लाइंस क्षेत्र के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग इन मामलों को लेकर सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों को भी अलर्ट किया जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की मदद से निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों और जांच को लेकर जागरूक किया जा रहा है। चिकित्सकों को संदिग्ध मरीजों की पहचान होने पर आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के अनुसार, स्वाइन फ्लू के संभावित मामलों को देखते हुए अस्पतालों में दवाओं, जांच और उपचार की व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। गंभीर लक्षण वाले मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर करने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed