फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sweating to get Aadhaar card made

Gorakhpur News: आधार कार्ड बनवाने में आ रहा पसीना

Sat, 16 Mar 2024 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sweating to get Aadhaar card made
गोरखपुर। आधार कार्ड केंद्र बेतियाहाता में शुक्रवार दोपहर 3 बजे काफी संख्या में लोग परेशान दिखे। पंजीयन के लिए गेट के पास लंबी लाइन लगी थी तो अंदर जाते ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे, क्योंकि एसी बंद थी। कोई काउंटर के सामने खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखा, तो कोई यह जानने की काशिश में था कि वह किस काउंटर पर जाए?
विज्ञापन

ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को अपडेट होने के बाद आठ फरवरी से जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र के आवेदन के लिए आधार कार्ड सही होना चाहिए। यदि आधार कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत दर्ज है, तो प्रमाणपत्रों के लिए तब तक आवेदन नहीं होगा, जब तक आधार कार्ड में संशोधन न हो जाए। यही कारण है कि यूआईडी के आधार कार्ड केंद्र में भीड़ अधिक हो रही है। बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य स्थानों पर भी आधार कार्ड संशोधन कराने वालों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन

आधार कार्ड के नोडल अफसर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि यूआईडी की ओर से बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य निर्धारित केंद्रों में आधार कार्ड के कार्य किए जा रहे हैं। आधार कार्ड केंद्र में असुविधाओं के मामले में संस्था के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आया हूं। पंजीयन हो गया तो यह समझ में नहीं आ रहा है कि किस काउंटर पर जाऊ। भीड़ अधिक है और कोई सही जानकारी देने वाला व्यक्ति नहीं मिल रहा है।

-अंगद प्रजापति, जैनपुर, भटहट
आधार कार्ड में फाेटो अपडेट कराने आया हूं। लंबी लाइन में लगकर पंजीयन के बाद अंदर आया हूं कि गर्मी से पसीना आ रहा है। इतनी भीड़ है कि आधार कार्ड संशोधन कराने में दो घंटे बीत जाएंगे इसलिए वापस जा रहा हूं।
-अंकुर गुप्ता, दवा व्यवसायी, राप्तीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed