{"_id":"62e22a8b149cd97cab702cfd","slug":"swearing-on-girl-students-two-arrested-looking-for-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में छात्राओं पर छींटाकशी, दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में छात्राओं पर छींटाकशी, दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश
Thu, 28 Jul 2022 11:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:49 AM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि छात्राओं पर छींटाकशी करने के मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को कॉलेज के आसपास सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक इंटर कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर छात्राओं पर छींटाकशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने की धारा में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में घटना में शामिल कुछ अन्य लोगों का भी नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सराय गुलरिहा निवासी रज्जाक व दीपक निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कॉजेल की छुट्टी होने पर छात्राएं बाहर निकली थीं। मंगलवार को बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे और छींटाकशी करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच एक छात्रा ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कुछ युवक फरार हो गए, लेकिन दो को पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि छात्राओं पर छींटाकशी करने के मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को कॉलेज के आसपास सतर्कता बरतने को कहा गया है।