{"_id":"61fa4632e53b88214d0b0045","slug":"swami-prasad-maurya-will-contest-from-fazilnagar-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, यहां से हार चुके हैं लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, यहां से हार चुके हैं लोकसभा चुनाव
Wed, 02 Feb 2022 02:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:22 PM IST
सार
सपा ने सबसे पहले फाजिलनगर विधानसभा सीट का प्रत्याशी घोषित किया। स्वामी प्रसाद मौर्य 2009 से सदर विधायक हैं। लोकसभा चुनाव हारे थे, लेकिन विधानसभा में जीत की हैट्रिक लगाई थी।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सपा ने जनपद की सात सीटों में सबसे पहले फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही सदर विधानसभा सीट से उनकी उम्मीदवारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
बुधवार को सपा ने प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें लखनऊ की विधानसभा क्षेत्र संख्या 170 सरोजनीनगर से अभिषेक मिश्रा, कौशाम्बी विधानसभा क्षेत्र संख्या 251 सिराथू से पल्लवी पटेल और कुशीनगर की विधानसभा क्षेत्र संख्या 332 फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ने के साथ ही पडरौना की सीट भी छोड़ दी है।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा से उम्मीदवार थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह से हारना पड़ा था। हालांकि, उसके बाद वर्ष 2009 के विधानसभा उप चुनाव में आरपीएन सिंह की माता मोहिनी देवी को हराए थे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं 2012 और 2017 में भी सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। मौर्य की कर्मभूमि पडरौना विधानसभा सीट रही है, लेकिन अब उनका यह चुनावी क्षेत्र छूट गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य पिछले एक सप्ताह से फाजिलनगर में कैंप कर रहे थे।