फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swami Prasad Maurya public meeting in Chauri chaura

चौरीचौरा में बोले स्वामी प्रसाद मौर्य: जिसने भी भाजपा का दिया साथ, अपना सत्यानाश कराया

Sat, 26 Feb 2022 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 10:42 AM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्या चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी कैप्टन बृजेश चंद लाल के पक्ष में रामपुर रकबा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार किसानों ने भाजपा का साथ दिया था। मगर, सरकार उनके हितों को भूल, किसान विरोधी बिल लाई और उद्योगपतियों को मजबूत करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya public meeting in Chauri chaura
चौरीचौरा में जनसभा करते स्वामी प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का वादा, पूरी तरह झूठा है। जिसने भी उसका साथ दिया, उसने अपना सत्यानाश व विनाश कराया।  

विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्या शुक्रवार को चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी कैप्टन बृजेश चंद लाल के पक्ष में रामपुर रकबा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार किसानों ने भाजपा का साथ दिया था। मगर, सरकार उनके हितों को भूल, किसान विरोधी बिल लाई और उद्योगपतियों को मजबूत करने की कोशिश की। सरकार को लगा कि किसान नाराज हैं और नुकसान करेंगे, तो बिना किसानों से बात किए बिल वापस भी ले लिया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो चुका है। सातवें चरण में भाजपा, प्रदेश से पूरी तरह साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन की आंधी चल रही है, जिसमें भाजपा की सरकार उड़ गई है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा की कलई खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घेरा और कहा कि वह खुद को गो-माता के पुजारी बताते हैं, लेकिन, गो- माता के लिए गोशाला, भूसा और चारा का इंतजाम नहीं कर पाए। छुट्टा पशु, किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान कर रहे हैं। भाजपा सरकार, किसानों को सम्मान निधि के छह हजार रुपये देकर लाखों रुपये की फसल चरवा रही है। शिक्षकों की भर्ती में पिछड़ों व दलितों के हक को मारा गया। जो भी परीक्षाएं हुईं, उसका पेपर लीक हुआ। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला, विरोध करने पर लाठी जरूर मिली।

चार चरणों में शांत हो गई बाबा की गर्मी: डॉ. संजय

जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला और कहा कि चार चरण के चुनाव में योगी बाबा की गर्मी शांत हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार बनी थी रोजगार देने के लिए, लेकिन सरकार ने लाठी दिया। भाजपा की सरकार का नजरिया दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।

बदलाव होने पर ही हर वर्ग को उनका हक मिलेगा: महेंद्र

सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। दस मार्च को पूरे प्रदेश में यह बदलाव दिखाई पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बदलाव होने पर ही गरीबों, दलितों, पिछड़ों को उनका हक मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed