फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suspicious woman dead body found in Gorakhpur

गोरखपुर: महिला की सिर कूंचकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Mon, 05 Jul 2021 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Jul 2021 11:04 AM IST
सार

सपी नार्थ मौके पर पहुंचे, नहीं हो सकी शिनाख्त, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

विज्ञापन
suspicious woman dead body found in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के झंगहा इलाके के राजधानी गांव में रविवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चौकीदार महेश यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी गांव में गोर्रा नदी के तटबंध के पास लोगों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची फिर अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव वालों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव मिलने की जगह से करीब दो किलोमीटर दूर चेड़िया टोले के पास महिला की साड़ी मिली है। महिला के कपड़ों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह विवाहिता है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर हमला किया गया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगा की महिला के साथ क्या हुआ है।

 

पहले भी मिले हैं महिलाओं के शव, नहीं कर सके पहचान

जिले में इससे पहले भी युवतियों और महिलाओं के शव हैं, मगर पुलिस उनकी पहचान नहीं करा सकी। करीब चार महीने पहले गोला इलाके में दो महिलाओं के शव मिले थे। तीन माह के अंतर पर मिलीं इन लाशों की पुलिस आज तक पहचान नहीं करा सकी।

एक माह पहले सहजनवां इलाके में युवती की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। इसकी भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस बीच एक और महिला का शव मिला है। पुलिस का दावा है कि जल्द पहचान कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर किए प्रहार
महिला की शिनाख्त न हो पाए इसलिए उसके चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया गया है। इससे पहले भी जिन महिलाओं की लाश मिली है, उनके चेहरे को कूंचकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। इसका फायदा बदमाशों को मिला भी दिख रहा है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि एक महिला का शव मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जारी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी कराकर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed