{"_id":"61826107caa60864cb47d93d","slug":"suspicious-death-of-young-man-in-barat-at-kushiagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: आर्केस्ट्रा देखने गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: आर्केस्ट्रा देखने गए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 03 Nov 2021 03:44 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Nov 2021 03:44 PM IST
सार
मोगलपुरा गांव में आई थी बारात, पटहेरवा थाना क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग गांव का निवासी था युवक।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के मंगलवार की रात पटहेरवा थाना क्षेत्र के मोगलपुरा गांव में आर्केस्ट्रा देखने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। लोगों को सुबह इस घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र के ही सिंदुरिया बुजुर्ग गांव के निवासी ध्रुरूप कुशवाहा (30) मंगलवार रात पड़ोस के गांव मोगलपुरा में आई बारात में आर्केस्ट्रा देखने गया था। उसके साथ गांव के कुछ अन्य युवक भी थे। सभी देर रात तक आर्केस्ट्रा देखते रहे।
विज्ञापन
ध्रुरूप वहीं सो गया, जबकि उसके दोस्त रात में ही घर वापस लौट आए। बुधवार की सुबह जब परिजन धुरुप की खोजबीन करने लगे तो पता चला कि वह रात को बरात में ही सो गया था। उधर, टेंट व्यवसायी अपनी कुर्सियां और अन्य सामान लेने पहुंचा तो ध्रुरुप को वहां मृत पाया। उसके शोर मचाने पर लोग पहुंचे।
विज्ञापन
घटना की सूचना युवक के घरवालों और पुलिस को दी गई। पुलिस और परिजन पहुंचे। लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। क्योंकि उसके शरीर पर चोट के कहीं निशान नहीं हैं।