फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   suspicious dead body of woman found in Kushinagar

कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला महिला का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 31 Oct 2020 08:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Oct 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
suspicious dead body of woman found in Kushinagar
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पडरौना क्षेत्र के बड़ी गंडक नहर के किनारे बनबीरपुर गांव के टोला कटनवार के समीप शनिवार को गन्ने के खेत में करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिर धड़ के पास ही पड़ा हुआ था।

विज्ञापन


किसी धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या की गई है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली के ग्राम बनबीरपुर के कटनवार टोला  के समीप बड़ी नहर के उत्तर तरफ एक गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा था। उधर गए किसी व्यक्ति ने शव देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल अनुज कुमार सिंह, सिधुआं चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। महिला का सिर धड़ से अलग था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। डॉग स्क्वाड व फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी विनोद कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के जल्दी खुलासा का निर्देश दिया।

कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या कहीं और करके शव यहां सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया होगा। क्योंकि घटनास्थल पर कहीं खून के निशान या अन्य कोई चिह्न नहीं दिख रहे हैं। मामले की छानबीन हो रही है।

 

दो लोगों से हुई पूछताछ

शव मिलने की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान पहुंची डॉग स्क्वाड की टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची। प्रशिक्षित कुत्ता घटनास्थल की गंध सूंघने के बाद वहां खड़े लोगों की तरफ बढ़ा। वहां खड़ी एक महिला के पास जाकर रुका तो पुलिस कर्मियों ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। महिला खुद को इस घटना से अंजान बता रही थी।

महिला का कहना था कि वह अपने बेटे के साथ रिश्तेदारी से लौट रही थी, भीड़ देखकर रुकी है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध बताई गई महिला से पूछताछ की गई। पता लगा कि वह बेटी की शादी के लिए एक रिश्तेदार के यहां मदद मांगने गई थी, तो उसके रिश्तेदार के घर जाकर भी पूछताछ की गई। महिला का इस घटना से कोई संबंध सामने नहीं आने पर छोड़ दिया गया।

अंगूठी के सहारे हमलावर तक पहुंचे की चुनौती
महिला का सिर कटा शव मिलने के मामले में पुलिस के सामने केस का खुलासा करने की कठिन चुनौती है। वजह यह कि मौके की परिस्थितियां ऐसी है जिनसे यह प्रतीत होता है कि हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। घटनास्थल पर कोई ऐसा पहचान चिह्न नहीं मिला, जिसके सहारे पुलिस हत्यारों तक जल्दी पहुंच सके। अलबत्ता महिला की अंगुली में एक अंगूठी मिली है जिस पर आरपी लिखा हुआ है।

पुलिस की पूरी उम्मीद इसी अंगूठी पर टिकी है। माना जा रहा है कि अंगूठी पर किसी का नाम लिखा है। बस इसी के सहारे शव की शिनाख्त से लेकर हत्यारे की तलाश करने की चुनौती है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। पहली कोशिश शव के शिनाख्त की है। शिनाख्त होते ही अंगूठी पर लिखा नाम सारी कहानी स्वत: खोल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed