{"_id":"6031292c1b203d363c231b1c","slug":"suspicious-dead-body-found-in-river-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिर कूच कर युवक की हत्या, नदी में फेंका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सिर कूच कर युवक की हत्या, नदी में फेंका मिला शव
Sat, 20 Feb 2021 08:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम माझानारायण के समीप राप्ती नदी से एक युवक की हत्या कर फेंके गए शव को पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की पहचान न होने के कारण मामले का अभी खुलासा नहीं हो सका है। युवक का सिर कूच कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने मृतक के चेहरे पर भी वार किया था।
शनिवार की सुबह मझानारायण गांव के लोगों ने राप्ती नदी किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक बोरे को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोरे को नदी किनारे से निकाला। पुलिस ने देखा कि बोरे में एक युवक का शव है। जिसके सिर पर पत्थर से कूचकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
बदमाशों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में पत्थर से शरीर को बांधकर नदी में फेंक दिया था, ताकि शव नदी में उतरा न सके, लेकिन शव नदी के किनारे आने से लोगों की नजर पड़ गई। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी दूसरी जगह कर शव को नदी में फेंक दिया गया होगा, जिससे साक्ष्य नहीं मिल सका है। थानाध्यक्ष रामबदन चौहान ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
पहचान हो तो खुले हत्या का राज
हत्या कर नदी में फेंके गए शव के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे युवक की पहचान हो सके। इसके कारण घटना का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को भरोसा है कि युवक की पहचान होने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। इसके लिए पुलिस ने शनिवार को गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ जनपदों में डीसीआरबी के जरिए घटना की सूचना प्रसारित कराई।