{"_id":"61c2c81a45591a7a382b9a75","slug":"suspended-professor-kamlesh-classes-on-helipad-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रोफेसर कमलेश ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, इस वजह से हुए थे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रोफेसर कमलेश ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, इस वजह से हुए थे निलंबित
Wed, 22 Dec 2021 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:19 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मोर्चा खोलने वाले हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. कमलेश कुमार गुप्त को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
गोविवि दीक्षा भवन के पास बने हेलीपैड पर क्लास लेते प्रो कमलेश गुप्त।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के आचार्य प्रोफेसर कमलेश कुमार गुप्त ने बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दीक्षा भवन के सामने बने हेलीपैड पर ही क्लास ली। उनकी क्लास में बीए प्रथम वर्ष के करीब 30 विद्यार्थी शामिल हुए। क्लास समाप्त होने के बाद प्रो. गुप्त ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई मेरा पहला धर्म है, उसे पूरा किया। अब दोपहर दो बजे प्रशासनिक भवन पर सत्याग्रह पर बैठूंगा।
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब 10:45 बजे विश्वविद्यालय के एनसी हॉस्टल से छात्र निकलकर विश्वविद्यालय के हीरापुरी कॉलोनी में घूमे। कई प्रोफेसरों के घर गए और समर्थन मांगा।इसके बाद रेलवे बस स्टेशन की ओर से नारेबाजी करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंचे। छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट खुलवा दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। रात करीब 11:15 बजे छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
आज फिर उपवास पर बैठेंगे प्रोफेसर कमलेश
आचार्य कमलेश गुप्त ने देर रात अपनी भावी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि विश्वविद्यालय परिवार को बचाने के लिए वह आज दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन
प्रो. कमलेश के निलंबन के विरोध में देर रात धरने पर बैठे छात्र
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के आचार्य प्रोफेसर कमलेश कुमार गुप्त के निलंबन के विरोध में विश्वविद्यालय हॉस्टल के छात्रों ने देर रात सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। मुख्य द्वार पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने बुधवार यानी आज दोपहर में शहर में पैदल मार्च का एलान किया। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय जाकर प्रोफेसर कमलेश गुप्त के धरने पर भी बैठेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब 10:45 बजे विश्वविद्यालय के एनसी हॉस्टल से छात्र निकलकर विश्वविद्यालय के हीरापुरी कॉलोनी में घूमे। कई प्रोफेसरों के घर गए और समर्थन मांगा।इसके बाद रेलवे बस स्टेशन की ओर से नारेबाजी करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंचे। छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट खुलवा दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। रात करीब 11:15 बजे छात्रों ने धरना समाप्त किया।