{"_id":"611fee9a8ebc3e887a34c241","slug":"suspended-inspector-sacked-after-beating-villagers-gorakhpur-news-gkp406191253","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक मिजाज निलंबित दरोगा सेवा से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिक मिजाज निलंबित दरोगा सेवा से बर्खास्त
विज्ञापन
बर्खास्त दरोगा अशोक चतुर्वेदी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की पिटाई से घायल निलंबित दरोगा बर्खास्त
बुधवार रात दुबौलिया थाने के ऊंजी मुस्तहकम गांव में पकड़ा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गांव में चोरी छिपे बुधवार की रात एक घर में गए दुबौलिया थाने के दरोगा अशोक चतुर्वेदी को आईजी अनिल कुमार राय ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया है। बुधवार को दरोगा के देर रात घर से निकलने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और जमकर पिटाई की थी। ग्रामीणों का कहना है कि दरोगा अक्सर रात में उक्त घर में आता था।
आईजी अनिल कुमार राय ने एसपी आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट कि अनुशासित बल में होने के बावजूद मर्यादा तोड़ी, पर दरोगा को बर्खास्त किया है। आईजी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है। आईजी ने बताया कि दरोगा के इस कृत्य ने महकमे की छवि को खराब किया है। ग्रामीणों की पिटाई से घायल दरोगा जिला अस्पताल में भर्ती है। बुधवार की रात दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी मुस्तहकम गांव में दरोगा अशोक चतुर्वेदी को ग्रामीणों ने बुधवार रात 3:15 बजे एक घर से निकलते समय घेरकर पकड़ लिया था।
आरोप है कि उसने ग्रामीणों पर सर्विस रिवाल्वर से फायर किया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और एक पोल से बांधकर जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया मनोज कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दरोगा को मुक्त कराया। बाद में सीएचसी दुबौलिया में भर्ती कराया। वहीं, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटना की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ कलवारी को मौके पर भेजा। ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों को बताया कि दरोगा अक्सर गांव में आते थे। बुधवार रात 10:15 बजे भी वह गांव में आए और अपनी बाइक जूनियर हाईस्कूल के पास छिपाकर एक घर में घुस गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने बृहस्पतिवार को ही दरोगा को तत्काल निलंबित कर दिया था। बाद में ऊंजी मुस्तहकम गांव के संग्राम सिंह की तहरीर पर दुबौलिया थाने में आरोपित दरोगा के विरुद्ध जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद एसपी ने पुलिस महानिरीक्षक को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए आरोपित को बर्खास्त करने की संस्तुति कर दी।