फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspected black fungus patient found in Maharajganj

यूपी: महराजगंज में मिला ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज, मेडिकल कॉलेज हुआ रेफर

Thu, 20 May 2021 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 May 2021 03:31 PM IST
सार

रामपुर चकिया में मिला ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज, पीड़ित को भेजा गया मेडिकल कॉलेज गोरखपुर

विज्ञापन
Suspected black fungus patient found in Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परतावल क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस ने दस्तक दी है। परतावल क्षेत्र के एक गांव में एक मरीज ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज पाया गया हैं। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन

 
ग्रामीण जंगबहादुर सिंह, जनार्दन सिंह, प्रमोद, गंगा, राममिलन, दुर्गा, किशोरी के अनुसार, परतावल क्षेत्र के रामपुर चकिया का एक युवक बीते माह 25 अप्रैल को गुजरात से घर लिए निकला। रास्ते में आते हुए उसके सिर में दर्द होने लगा। आंख से धुंधला दिखाई देना शुरू हो गया।
विज्ञापन


दर्द से बेहाल किसी तरह वह गोरखपुर पहुंचा। गोरखपुर में उसे लेने गए परिजनों ने उसे तत्काल एक आंख के डॉक्टर को दिखाया। उसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में उसका कोविड जांच कराया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। परिजन उसे लेकर वापस आ गए और बुधवार को उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। इमरजेंसी में इलाज कर रहे डॉक्टर ने कोविड रिपोर्ट के अनुसार उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराने की सलाह दी।


उसके बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। गुरुवार को सीएचसी परतावल के अधीक्षक डॉ. दुर्गेश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण शुक्ला, थाना प्रभारी सुनील कुमार राय मरीज के घर गए और एम्बुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। अधीक्षक डॉ. दुर्गेश सिंह ने बताया कि मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed