फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Survey of furniture in council schools to be conducted; BSA seeks report by the 10th.

Gorakhpur News: परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर का होगा सर्वे, बीएसए ने 10 तक मांगी रिपोर्ट

Fri, 07 Aug 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Survey of furniture in council schools to be conducted; BSA seeks report by the 10th.
- कक्षा एक से पांच के छात्रों के लिए उपलब्ध और आवश्यक फर्नीचर का जुटाया जाएगा ब्योरा
विज्ञापन


गोरखपुर। परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विवभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है। उनसे 10 अगस्त तक रिपोर्ट मांगी गई है।
प्रत्येक विद्यालय में 31 जुलाई की स्थिति के आधार पर यह जानकारी तैयार की जाएगी कि विद्यालय फर्नीचर से संतृप्त है या नहीं। साथ ही नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुसार उपलब्ध फर्नीचर और अतिरिक्त आवश्यकता का भी विवरण देना होगा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए अलग-अलग प्रारूप जारी किए गए हैं। रिपोर्ट में विद्यालय का नाम, यू-डायस कोड आदि को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालयों से जानकारी जुटाकर त्रुटिरहित एवं हस्ताक्षरित रिपोर्ट 10 अगस्त तक उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर शासन को समेकित रिपोर्ट भेजी जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूचना भेजने में किसी भी प्रकार की देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देशानुसार सभी परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध एवं आवश्यक फर्नीचर का सर्वे कराया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed