{"_id":"62d0e54cb21da11869621099","slug":"supervisor-of-sugarcane-committee-mahendra-sentenced-to-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गन्ना समिति के पर्यवेक्षक को तीन साल की सजा, 200 रुपये घूस लेने के आरोप में गए थे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गन्ना समिति के पर्यवेक्षक को तीन साल की सजा, 200 रुपये घूस लेने के आरोप में गए थे जेल
Fri, 15 Jul 2022 09:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:25 AM IST
सार
अयोध्या के मसौधा गन्ना समिति के तत्कालीन पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार थे। यह दो सौ रुपये घूस लेने के आरोप में जेल भेजे गए थे। इसके बाद कोर्ट ने इन्हें तीन साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट तनू भटनागर ने अयोध्या के मसौधा गन्ना समिति के तत्कालीन गन्ना पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार को तीन साल के कठोर कारावास व जुर्माने से दंडित किया है।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक परमानंद राम त्रिपाठी का कहना है कि वादी माया राम वर्मा के गांव में गन्ना सप्लाई का क्षेत्र है। वादी ने गन्ना की बुआई 800 हेक्टेयर में की थी। 24 नवंबर 2007 को चांदपुर कैल गांव के प्रधान ने गन्ना समिति का चेकलिस्ट दिया। इसमें मात्र 332 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल का दिखाया गया था।
पता चला कि परताल गन्ना पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार ने चेक लिस्ट तैयार की है। इसके बाद गन्ना सचिव मसौधा को प्रार्थनापत्र दिया। 28 नवंबर 2007 को सचिव ने गन्ना पर्यवेक्षक को आदेशित किया और क्षेत्रफल पूरा करने का आदेश दिया। जब महेंद्र कुमार से मिलने गया तो दो सौ रुपये घूस की मांग की गई, लेकिन घूस नहीं दिया।
विज्ञापन
मामले की शिकायत की गई। इसपर टीम गठित की गई। टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। अब कोर्ट ने सजा सुनाई है।