फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sunil Bansal gave victory mantra for assembly elections in Gorakhpur

मिशन 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर सुनील बंसल ने दिया जीत का मंत्र, बोले- भाजपा बनाएगी 25.62 लाख नए सदस्य

Mon, 27 Sep 2021 09:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Sep 2021 09:03 PM IST
सार

सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने गोरखपुर क्लब में समीक्षा बैठक की है। उन्होंने 62 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है।

विज्ञापन
Sunil Bansal gave victory mantra for assembly elections in Gorakhpur
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती, आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल के दस जिलों में भाजपा 25 लाख 62 हजार से ज्यादा नए सदस्य बनाएगी। हर बूथ पर 100-100 सदस्य बनाए जाने हैं। सदस्यता अभियान सात अक्तूबर से शुरू होगा। इन जिलों में 25 हजार 625 बूथ हैं।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सोमवार को गोरखपुर क्षेत्र के दस जिलों के 62 विधानसभा क्षेत्रों से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है। प्रदेश महामत्री संगठन ने कहा कि विस्तारक चुनाव का माहौल बनाने का काम करेंगे। प्रतिमाह 100 परिवारों से मिलकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनसमर्थन मांगेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष, विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख व बूथ समितियों के कार्यकर्ता भाजपा से नए सदस्यों को जोड़ेंगे। समन्वय बनाकर हर बूथ पर 100-100 सदस्य बनाने हैं। पुराने सदस्यों का सत्यापन करना है ताकि मतदाता की सही तस्वीर सामने रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन ने जिलाध्यक्ष व विस्तारकों को समन्वय बनाकर काम करने की नसीहत भी दी और कहा कि बूथ समितियों की बैठक जारी रखनी है। पन्ना प्रमुखों की तैनाती जल्द ही कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

संगठन की पूंजी व भविष्य हैं विस्तारक

बंसल ने कहा कि विस्तारक संगठन की पूंजी और भविष्य हैं। जिलाध्यक्ष और जिलापालक की जिम्मेदारी है कि वह विस्तारक को संभाल कर रखें और उन्हें संगठन के लिए उपयोगी बनाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉधर्मेंद्र ने सबका स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीएन पाठक, डॉ सतेंद्र सिन्हा, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मंत्री जनार्दन तिवारी जी, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, अजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, देवेश श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, मनोज शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव की तैयारी के साथ फीडबैक भी लिया
दस जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष व 62 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात विस्तारकों की बैठक सोमवार की सुबह 11 बजे से गोरखपुर क्लब में शुरू हुई। पहले सत्र में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक और बृज बहादुर ने सबका परिचय प्राप्त किया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ ही फीडबैक भी लिया है। क्षेत्रीय विस्तारक प्रमुख श्रवण पांडेय और डॉ पंकज सिंह ने भी सुझाव दिए हैं।

आज सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार की सुबह कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर आएंगे। मंगलवार की सुबह 9 बजे गीता प्रेस रोड पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जन संपर्क करेंगे और इससे संबंधित पत्रक बांटेंगे। फिर गोरखपुर क्लब में शिक्षक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय टीम को संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉधर्मेंद्र सिंह के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कुशीनगर में आयोजित दो दिवसीय अनुसूचित जनजाति के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। वहां से लौट कर गोरखपुर सर्किट हाउस आएंगे। शाम छह बजे से गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष देर रात कृषक एक्सप्रेस से ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed