{"_id":"5fdc455d8ebc3e3e731c3415","slug":"sub-inspector-beats-complainant-in-pipiganj-police-station-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तीन साल के बच्चे के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी को दरोगा ने पीटा, एनसीआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तीन साल के बच्चे के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे फरियादी को दरोगा ने पीटा, एनसीआर दर्ज
Fri, 18 Dec 2020 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:30 AM IST
सार
- एसओ पीपीगंज ने विभागीय कार्रवाई के लिए एसएसपी को भेजी रिपोर्ट
- बच्चा गायब होने पर पीड़ित फरियाद लेकर 14 दिसंबर की रात पहुंचे थे थाने
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पीपीगंज थाने पर फरियाद लेकर पहुंचे समाजसेवी की दरोगा राजकुमार गुप्ता ने पिटाई कर दी। मामले में दरोगा के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। वहीं विभागीय कार्रवाई के लिए एसओ ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत निवासी सत्यम मद्देशिया समाजसेवी हैं। क्षेत्र का तीन साल का एक बच्चा लापता हो गया। उसे खोजने की फरियाद लेकर सत्यम थाने पर गए थे। इस दौरान वहां पर राजकुमार गुप्ता ड्यूटी पर थे। सत्यम ने बच्चा गायब होने की बात बताई और मदद मांगी तो राजकुमार ने उनके साथ बदसलूकी की। साथ ही मदद की जगह पिटाई कर दी।
विज्ञापन
मामला एसओ के संज्ञान में आने पर उन्होंने शिकायत के आधार पर दरोगा के खिलाफ एनसीआर दर्ज करा दी है और विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है। एसओ पीपीगंज सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। उनके सारे अधिकार सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मदद मांगने से गुस्से में थे दरोगा
बताया जा रहा है कि सत्यम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से मदद मांगी थी। इसी बात से दरोगा खफा थे और फिर फरियादी के आते ही अपशब्द कहते हुए थप्पड़ मार दिया था।