Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Studied on Mumbai local trains; now set to become a manager at the RBI

Gorakhpur News: मुंबई लोकल ट्रेन में की पढ़ाई, अब आरबीआई में बनेंगे प्रबंधक

Sun, 01 Nov 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Studied on Mumbai local trains; now set to become a manager at the RBI
गोरखपुर। लालगंज जंगल छत्रधारी, झुंगिया बाजार के आदर्श कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड-बी अधिकारी परीक्षा-2026 में सफलता हासिल की है। देशभर के 40 चयनित अभ्यर्थियों की सूची में उन्हें 19वां स्थान मिला है। अभावों में पले-बढ़े आदर्श की सफलता कठोर परिश्रम और संघर्षों से भरी है। उनके पिता वंशराज नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं, जबकि मां सुधा देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में मुंबई में न्यू इंडिया एश्योरेंस में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत आदर्श ने नौकरी के साथ तैयारी की। ड्यूटी के बाद वह रोज शाम सात बजे से रात 12 बजे तक पुस्तकालय में पढ़ते थे। मुंबई लोकल ट्रेन में सफर और भोजनावकाश के समय भी वह पढ़ाई करते थे। आदर्श की प्रारंभिक से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा गोरखपुर में हासिल की है। यह उनका चौथा प्रयास था। इससे पहले वह एसबीआई पीओ, एलआईसी एएओ और आईबीपीएस पीओ जैसी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। आदर्श ने युवाओं को नियमित अध्ययन, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed