{"_id":"666752157889b2b9720db9a4","slug":"students-worried-about-examination-center-in-ddu-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-585937-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 38 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी देंगे यूपीएससी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 38 केंद्रों पर 18 हजार अभ्यर्थी देंगे यूपीएससी की परीक्षा
विज्ञापन
- 16 जून को होगी
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 16 जून को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर नगर विकास सचिव अजय कुमार शुक्ल व कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिले में 38 केंद्रों पर करीब 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा दो पॉलियों में सुबह 9:30 से 11:30 व दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। नगर विकास सचिव अजय शुक्ल ने कहा कि जिसे जो दायित्व प्रदान किए गए हैं, वह उन्हें पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। इसमें किसी भी तरह लापरवाही न बरतें। छोटी सी भी चूक को गंभीरता से लें। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कमिश्नर ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटेजिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों तथा प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि यह देश भर में आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य है। इसमें आयोग द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी किए गए हैं, उसी के अनुरूप परीक्षा कराई जाए।