{"_id":"60bf328710bf3f240c126de0","slug":"students-will-be-promoted-after-given-a-test-in-ddu-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रोन्नत होंगे विद्यार्थी, बाद में हुए टेस्ट में फेल हुए तो पिछली कक्षा में ही पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रोन्नत होंगे विद्यार्थी, बाद में हुए टेस्ट में फेल हुए तो पिछली कक्षा में ही पढ़ेंगे
Tue, 08 Jun 2021 02:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:34 PM IST
सार
गोविवि ने स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लिया अहम फैसला, जुलाई से आनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू करने की है तैयारी।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी प्रोन्नत होंगे। जुलाई से उनकी ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। लेकिन प्रोन्नत किए गए विद्यार्थियों का एक टेस्ट भी होगा। अगर विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में होने वाले टेस्ट को पास नहीं कर पाते हैं तो उन्हें पिछली कक्षा में ही पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने इस संबंध में निर्णय ले लिए हैं। अब उसे शासन के निर्णय का इंतजार है। हालांकि तीन सदस्यीय कुलपति की टीम ने विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
निर्णय के मुताबिक विश्वविद्यालय कक्षाएं चलने के तीन महीने के भीतर टेस्ट करा लेगा ताकि उसके बाद विद्यार्थी के सामने अगली कक्षा में बने रहने को लेकर कोई संशय न रह जाए। इस निर्णय के पीछे विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा है कि अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया को प्रभावित होने से रोका जाए।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया जारी रहे और गुणवत्ता भी प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए प्रोन्नति और उसके बाद टेस्ट की प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया गया है। जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं हर हाल में शुरू कर दी जाएंगी। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।