{"_id":"65bb41963d68c9c0c60754e5","slug":"students-upset-after-seeing-increased-fees-on-gorakhpur-university-portal-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"DDU News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की पोर्टल पर बढ़ा फीस देख छात्र परेशान, कुलपति से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDU News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की पोर्टल पर बढ़ा फीस देख छात्र परेशान, कुलपति से लगाई गुहार
Thu, 01 Feb 2024 12:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:30 PM IST
सार
कुलपति को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उनका निर्धारित फीस 34500 रुपये है, जिसमें से 20 हजार रुपये वे तृतीय सेमेस्टर में जमा कर चुके हैं। शेष धनराशि 14500 रुपया उनको जमा करना है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय में पिछले सत्र में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम में फीस की बढ़ोत्तरी की गई थी। विश्वविद्यालय की कुलपति ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुराने छात्रों को बढ़ी फीस से मुक्त करने का निर्देश दिया। सेमेस्टर परीक्षा के बाद जब इस सत्र में छात्र फीस जमा करने के लिए पोर्टल खोले तो बढ़ी फीस दिखने पर वे अवाक रह गए। बुधवार को उन्होंने कुलपति से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन
कुलपति कार्यालय पर बुधवार की दोपहर पहुंचे बीए-एलएलबी द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) के छात्रों ने कुलपति से मुलाकात की। कुलपति को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उनका निर्धारित फीस 34500 रुपये है, जिसमें से 20 हजार रुपये वे तृतीय सेमेस्टर में जमा कर चुके हैं। शेष धनराशि 14500 रुपया उनको जमा करना है। उन्होंने विश्वविद्यालय की पोर्टल चेक की तो अभी भी बढ़ी फीस 18000 रुपये दिख रही है। कुलपति ने जल्द फीस में संशोधन कराने व अंतिम तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रवेश व आवेदन पत्र भरने की तिथि आठ फरवरी तक बढ़ी
शैक्षिक सत्र 2023-24 में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित, परास्नातक एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों तथा परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के प्रवेश व पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की तिथि एक बार फिर बढ़ गई है। कुलपति के निर्देश के क्रम में अब आठ फरवरी तक यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह जानकारी कुलसचिव प्रो.शांतनु रस्तोगी ने दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोई तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी। जिन विद्यार्थियों द्वारा इस अवधि में आवेदन पत्र नहीं भरे जाएंगे, वे किसी भी स्थिति में परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन