{"_id":"6929f0449b830b813c0a3b77","slug":"students-of-sarvodaya-girls-school-performed-brilliantly-won-five-gold-medals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1148644-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन,पांच स्वर्ण पदक किए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन,पांच स्वर्ण पदक किए नाम
विज्ञापन
-सर्वोदय बालिका विद्यालय अनंतपुर में तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सहजनवा के अनंतपुर स्थित जेपी सर्वोदय बालिका विद्यालय में हुआ। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में संचालित प्रतियोगिता में चार मंडलों की कुल 9 टीमों ने 9 प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
आयोजक विद्यालय की छात्राओं ने एकल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंशिका चौरसिया ने 200 मीटर दौड़, अंजलि पाल ने 400 मीटर, प्रिया यादव ने लंबी कूद, अंशिका सिंह ने ऊंची कूद तथा रोशनी ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल हासिल किया।
टीम गेम्स में भी विद्यालय की बालिकाओं ने शानदार खेल दिखाया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में श्रावस्ती टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता, जबकि कबड्डी में उपविजेता बनीं।
विज्ञापन
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, टीम मैनेजरों तथा कोचों को आभार व्यक्त किया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपिस्थित रहे।