फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students of Raj Nursing College who blocked Road in Gorakhpur

गोरखपुर: जाम लगाने वाले राज नर्सिंग कॉलेज के छात्रों पर मुकदमा, एसएसपी ने की कार्रवाई

Sun, 23 Jan 2022 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Jan 2022 11:11 AM IST
सार

कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए गणेश चौराहे पर किए थे रास्ता जाम, एसएसपी ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का दिया निर्देश।

विज्ञापन
Students of Raj Nursing College who blocked Road in Gorakhpur
कॉलेज संचालक के घर पुलिस पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के गणेश चौराहा पर शुक्रवार को रास्ता जामकर प्रदर्शन करने वाले राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों पर केस दर्ज कर लिया गया है। कैंट पुलिस छात्रों पर निषेधाज्ञा उल्लंघन व महामारी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि बिना मान्यता के दाखिला लेने के मामले में पुलिस-प्रशासन ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसी को लेकर वह धरने पर बैठे थे। उधर, कोतवाली थाने में दर्ज केस की प्रगति जानने के लिए एसएसपी ने कोतवाल को बुलाया था। एसएसपी ने पूरे प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट थाने में तैनात दरोगा खुर्शीद अहमद ने तहरीर देकर बताया कि राज नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार की शाम गणेश चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसकी वजह से आवागमन बाधित हो गया। जिले में निषेधाज्ञा लागू होने की जानकारी देने के बाद भी वे नहीं माने। छात्र-छात्राओं ने कोविड प्रोटोकाल का भी पालन नहीं किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। इसी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राज नर्सिंग कॉलेज के संचालक के घर दबिश

राज स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक अभिषेक यादव के घर शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस पहुंची। अभिषेक घर से फरार था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में शासन के संयुक्त सचिव अनिल सिंह की तहरीर पर जालसाजी का केस दर्ज है। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार करके कॉलेज की मान्यता बहाल दिखाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, शासन के संयुक्त सचिव अनिल सिंह ने दस जनवरी को केस दर्ज कराया था। आरोप है कि 11 नवंबर 2021 को राज स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज की मान्यता बहाल किए जाने का शासनादेश सार्वजनिक किया गया था। इसी आधार पर विद्यार्थियों का प्रवेश भी लिया गया।

मामला सामने आने पर शासन स्तर से जांच कराई गई थी। जांच में शासनादेश फर्जी पाया गया। इसी मामले में केस कराया गया था। मामले में कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को धरना दिया था। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने कोतवाली पुलिस से प्रगति जानी थी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। एसएसपी के आदेश के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस रात में संचालक के घर पहुंची थी।

कोतवाली इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने कहा कि जालसाजी के आरोपित के घर पर दबिश दी गई है। आरोपी घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed