फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students introduced to the intricacies of biological sciences

Gorakhpur News: बायोलॉजिकल साइंसेस की बारीकियों से रूबरू हुुए विद्यार्थी

Thu, 29 Feb 2024 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Students introduced to the intricacies of biological sciences
महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में ''''राष्ट्रीय विज्ञान दिवस'''' पर सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बुधवार को ''''राष्ट्रीय विज्ञान दिवस'''' के अवसर पर ''''बायोलॉजिकल साइंसेस'''' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रो. आलोक कुमार श्रीवास्तव ने इस दिवस के महत्व को बताते हुए डॉ. सीवी रमन के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला। पहले सत्र में महाविद्यालय के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान से प्राप्त कौशल का उपयोग करके समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं, डॉ. अजय कुमार ने इंटीग्रेटेड और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर जानकारी दी।

दूसरे सत्र में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डाॅ. अमरेश कुमार सिंह ने जीवाणुओं द्वारा शरीर पर पढ़ने वाले विभिन्न प्रभाव के लिए एजेंट होस्ट एवं पर्यावरण की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। समापन सत्र में प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह द्वारा विज्ञान के प्रयोग से जीवन को सरल बनाते हुए देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीपी सिंह ने किया। सेमिनार में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रो. अवनीश, प्रो. नमिता कुमार, डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. अल्पना व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article