{"_id":"6a7ce13b14add9138e09c8b7","slug":"student-who-secured-the-98th-percentile-got-admission-to-hansraj-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1416289-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 98 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्र को हंसराज कॉलेज में मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 98 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्र को हंसराज कॉलेज में मिला प्रवेश
Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
- एनटीए ने लिया संज्ञान, वरीयता सूची में कथित बदलाव पर छात्र ने दर्ज कराई थी शिकायत
गोरखपुर। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में 98 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले छात्र शोभित वर्मा को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज में प्रवेश मिला है। सीयूईटी काउंसिलिंग के दौरान कॉलेज और पाठ्यक्रम की वरीयता सूची में कथित बदलाव को लेकर छात्र ने तिवारीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। छात्र का आरोप था कि उसकी ओर से प्राथमिकता में रखे गए कुछ कॉलेज और पाठ्यक्रम अनधिकृत रूप से सूची से हटा दिए गए और उनकी जगह अन्य विकल्प जोड़ दिए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के आधार पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए छात्र को प्रवेश प्रक्रिया में अपनी बात रखने का उचित अवसर दिया। इसके बाद उसे हंसराज कॉलेज आवंटित हुआ। प्रवेश मिलने से छात्र और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। शोभित ने कहा कि पुलिस और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की पहल से उन्हें न्यायपूर्ण अवसर मिला। हंसराज कॉलेज में प्रवेश उनके लिए संघर्ष का सुखद परिणाम है।