{"_id":"5f7845d8f3e9b828d4171469","slug":"student-who-gives-term-and-unit-test-will-be-included-in-board-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"टर्म और यूनिट टेस्ट देने वाला विद्यार्थी ही बोर्ड परीक्षा में होगा शामिल, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टर्म और यूनिट टेस्ट देने वाला विद्यार्थी ही बोर्ड परीक्षा में होगा शामिल, जानिए क्या है वजह
Sat, 03 Oct 2020 03:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से स्कूल की टर्म परीक्षा और यूनिट टेस्ट देने बाद ही छात्र ही बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। ऐसे में जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ये परीक्षा ऑफलाइन मोड में स्कूल में ही कराने का निर्णय लिया है। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक हर छात्र को प्रथम टर्म परीक्षा और यूनिट टेस्ट देना अनिवार्य है। बिना इसके छात्र का वार्षिक बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार नहीं हो पाएगा, क्योंकि दो टर्म परीक्षा और दो यूनिट टेस्ट लिया जाता है। इन चारों में दो परीक्षा में बेस्ट अंक आते हैं तो वह उनके अंक वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट में जुड़ते हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल में स्कूल बंद होने के कारण ऑनलाइन क्लास शुरू हुआ। लगभग 40 फीसदी छात्र ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़ पाए। इससे स्कूल के यूनिट टेस्ट और फर्स्ट टर्म में भी ये शामिल नहीं हो पाए। जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए, उनकी अब फिर से परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने कहा कि बोर्ड की कक्षाओं में टर्म एग्जाम और यूनिट टेस्ट की अहमियत बढ़ जाती है। ऑनलाइन क्लास से अभी भी विद्यार्थियों ने दूरी बनाई हुई है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के बाद से ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराई जाएगी। जो निर्देश मिला है, उसकी जानकारी दी जा रही है।