फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student union elections in MP college were peaceful

UP News: MP महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, साक्षी अध्यक्ष, सौरभ उपाध्यक्ष और आनंद महामंत्री निर्वाचित

Thu, 01 Sep 2022 04:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Sep 2022 04:31 PM IST
सार

उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ यादव ने राहुल गुप्ता से 206 मतों के अंतर से हराया। सौरभ को 593 वोट प्राप्त हुए। कुल 29 मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद के लिए आनंद कुमार मौर्या ने विशाल प्रसाद को 29 मतों से हराया। आनंद को 802 मत मिले। 18 मत अवैध घोषित किए गए।

विज्ञापन
Student union elections in MP college were peaceful
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाराणा प्रताप महाविद्यालय में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कुल 59 फीसदी वोट पड़े। देर शाम परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। साक्षी पांडेय को अध्यक्ष, सौरभ यादव को उपाध्यक्ष, आनंद कुमार मौर्या को महामंत्री एवं बिट्टू कुशवाहा को पुस्तकालय मंत्री चुना गया।

विज्ञापन


महाविद्यालय में सुबह 8:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1:30 बजे तक 2700 विद्यार्थियों में से 1593 विद्यार्थियों ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शिव कुमार बर्नवाल ने बताया अध्यक्ष पद के चुनाव में साक्षी पांडेय ने तारकेश्वर पांडेय को 32 मतों से पराजित किया। साक्षी को 806 और तारकेश्वर पांडेय को 774 मत प्राप्त हुए। 13 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद के लिए सौरभ यादव ने राहुल गुप्ता से 206 मतों के अंतर से हराया। सौरभ को 593 वोट प्राप्त हुए। कुल 29 मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद के लिए आनंद कुमार मौर्या ने विशाल प्रसाद को 29 मतों से हराया। आनंद को 802 मत मिले। 18 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तकालय मंत्री पद के लिए बिट्टू कुशवाहा ने मनीष मद्वेशिया को 17 मतों से मात दी। बिट्टू कुशवाहा को 796 और मनीष मद्धेशिया को 789 मत प्राप्त हुए। 18 मत अवैध घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशियों को मुख्य चुनाव अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed