{"_id":"5f3b59588ebc3e3d0c710981","slug":"student-sought-help-from-cm-yogi-and-pm-modi-for-operation-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के लिए छात्रा ने मांगी सीएम-पीएम से मदद, बोली- 'मुझे अभी और जीना है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के लिए छात्रा ने मांगी सीएम-पीएम से मदद, बोली- 'मुझे अभी और जीना है'
Tue, 18 Aug 2020 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज के मछली गांव की रहने वाली बीएड छात्रा के दिल के दोनों वाल्व खराब हो चुके हैं। इसके ऑपरेशन के लिए छात्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक से मदद मांगी है। साथ ही स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व राज्य सभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला और स्थानीय सांसद से भी मदद की अपील की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर छात्रा मधुलिका मिश्रा ने बताया है कि उसके पिता राकेश चंद्र मिश्रा किसान हैं। मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। दो भाई हैं। वे पढ़ाई के साथ-साथ कृषि कार्य में पिता का सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों सांस लेने में अचानक तकलीफ हुई तो भाई ने गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि दिल के दो वाल्व खराब हैं। भाई किसी तरह लखनऊ पीजीआई और केजीएमयू ले गया। कोरोना की वजह से दोनों जगहों पर देखने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन