फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student molested in broad daylight. video goes viral, accused arrested

Gorakhpur News: छात्रा से दिनदहाड़े छेड़छाड़...वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार- हाथ जोड़कर मांगने लगा माफी

Mon, 19 Jan 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 01:21 AM IST
सार

घटना 16 जनवरी की है। गोला नगर पंचायत में दो छात्राएं साथ में पढ़ने जा रही थीं। तभी पीछे से आया शुभम कुमार (18) निवासी उनौली गांव ने एक छात्रा का हाथ पकड़कर गली की ओर खींचने की कोशिश की। छात्रा ने डरते-डरते हाथ छुड़ाया और भाग गई।

विज्ञापन
Student molested in broad daylight. video goes viral, accused arrested
एंटी रोमियो टीम ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के गोला  थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इसके बाद एंटी रोमियो स्क्वॉड ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस युवक को सोमवार को कोर्ट में पेश कर सकती है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना 16 जनवरी की है। गोला नगर पंचायत में दो छात्राएं साथ में पढ़ने जा रही थीं। तभी पीछे से आया शुभम कुमार (18) निवासी उनौली गांव ने एक छात्रा का हाथ पकड़कर गली की ओर खींचने की कोशिश की। छात्रा ने डरते-डरते हाथ छुड़ाया और भाग गई। 

विज्ञापन

दूसरी छात्रा थोड़ी आगे खड़ी होकर पीछे देखती रही, लेकिन डर से आरोपी का सामना कर नहीं पाई। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मौके की पहचान की और गोला नगर पंचायत में घटना वाली जगह का पता लगाया।

इसके बाद आरोपी युवक का पता लगाने के लिए गांव के प्रधान और मुखबिरों से संपर्क किया गया। रविवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड को आरोपी शुभम की लोकेशन गोला में मिली और उसे दबोच लिया गया। इसके बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगी।

सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शुभम का परिवार और गांव के लोग मामले में सहयोग कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि युवक ने घटना को कबूल करते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed