फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student leaders in Gorakhpur University staged sit-in to conduct student union elections

गोरखपुर विश्वविद्यालय: छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग, दिया धरना

Tue, 21 Sep 2021 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Sep 2021 11:22 AM IST
सार

छात्र नेताओं ने कहा- जब तक मांग नहीं पूरी होगी धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
Student leaders in Gorakhpur University staged sit-in to conduct student union elections
गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छात्र संघ चुनाव कराने के लिए दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर सोमवार को छात्र नेताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया। छात्र नेताओं ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


छात्र नेता नितेश मिश्र ने कहा कि एक माह पूर्व छात्र नेताओं ने कुलपति को चुनाव के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। कुलपति ने कमेटी बनाने की बात कही थी, लेकिन कमेटी केवल कागजों में बनी। इसके बाद दोबारा कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया, फिर भी कोई पहल नहीं हुई। इस बीच विश्वविद्यालय का वार्षिक कैलेंडर भी जारी हो गया, जिसमें छात्र संघ चुनाव का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


इस वजह से धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। जब तक छात्र संघ चुनाव पर कोई निर्णय नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान गौरव वर्मा, आर्या यादव, अरुण यादव, शिवम मिश्रा, आदर्श सिंह कौशिक, अभिनव तिवारी, सत्यम गोस्वामी, आशुतोष तिवारी,  दिव्यांश सिंह, आदर्श तिवारी, सीजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed