फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student leader strike at gorakhpur university

गोविवि प्रशासनिक भवन पर छात्रनेताओं ने धरना दिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
student leader strike at gorakhpur university
गोविवि प्रशासनिक भवन पर छात्रनेताओं ने धरना दिया कुलसचिव को ज्ञापन देकर प्रोन्नति देने की मांग की अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नति देकर अगली कक्षा में भेजने की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने प्रशासनिक भवन धरना दिया। धरने के बाद छात्रनेता मनीष ओझा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कुलसचिव को सौंपा। कुलसचिव से वार्ता के दौरान छात्रनेताओं ने कहा कि कई विश्वविद्यालयों में स्नातक के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को उनकी अगली कक्षाओ में प्रोन्नति कर दिया गया है लेकिन गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति छात्र-छात्राओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं इस वैश्विक महामारी में परीक्षा का आयोजन घातक होगा। धरना देने वालों में नारायण दत्त पाठक, अभय शाही, सुशील चंद्र ओझा, अविनाश तिवारी अंकित, आदित्य त्रिपाठी बादल, दिव्यांश सिंह, दिव्यांश त्रिपाठी, अंकुश सिंह, ऋषभ दुबे, सत्यम गोस्वामी, प्रकर्ष पांडेय, प्रबोध पांडेय, सौरभ कुशवाहा, विपुल सरोज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed