{"_id":"60ccbafe6146316c102719af","slug":"student-kidnapped-in-kushinagar-kidnapper-demanded-20-lakhs-ransom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दोस्तों के साथ दावत में गए युवक का अपहरण, 20 लाख की मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दोस्तों के साथ दावत में गए युवक का अपहरण, 20 लाख की मांगी फिरौती
Fri, 18 Jun 2021 08:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Jun 2021 08:57 PM IST
सार
आरोप है कि बेटे को लेने उसके घर पर शाम सात बजे दो बाइक से तीन लोग आए थे। जिनके साथ संदीप दावत में गया था। उन्हीं दोस्तों ने उनके बेटे का अपहरण किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर में तीन दोस्तों के साथ दावत पर गए कस्बे के एक युवक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। युवक के मोबाइल से उसके पिता के मोबाइल फोन पर कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहृत युवक के तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के पिता वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 (इंदिरा नगर) निवासी नारद गुप्ता ने तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे दो बाइक से तीन लोग आए और उनके बेटे संदीप को अपने साथ ले गए। संदीप ने जाने से पहले अपनी बहन को बताया था कि तीनों उसके दोस्त हैं और वह उनके साथ कप्तानगंज चौराहे के पास दावत में जा रहा है।
विज्ञापन
संदीप के घर से जाने के करीब दो घंटे बाद उसके फोन से पिता के मोबाइल पर कॉल कर अपहरण की सूचना दी गई और संदीप को छोड़ने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद फोन कट गया। घरवालों ने दोबारा फोन मिलाया लेकिन फोन बंद मिला। आनन-फानन परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
संदीप ने जिन दोस्तों का नाम परिजनों को बताया था पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। नारद गुप्ता ने बताया कि संदीप गोरखपुर में एक पैरामेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी की पढ़ाई कर रहा है। लॉकडाउन के कारण इस समय घर आया हुआ है।
शुक्रवार को हाटा कोतवाली पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ पीयूष कांत राय ने कोतवाल जयप्रकाश पाठक से घटना की जानकारी ली और युवक के पिता से भी बातचीत की। एएसपी ने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए टीम लगाई गई है।