फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Corona Positive on 9th Class Student in School at Deoria: student got corona positive in school at deoria

देवरिया: कक्षा नौ का छात्र मिला कोरोना पॉजिटिव, विद्यालय में मचा हड़कंप

Tue, 14 Sep 2021 05:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

खबर मिलने पर पीएचसी भलुअनी के डॉ. संदीप शाही के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज शिवधरिया पहुंची और कक्षा नौ के एक-एक छात्र की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी गई। टीम विद्यालय के सभी छात्रों की जांच करेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Corona Positive on 9th Class Student in School at Deoria: student got corona positive in school at deoria
कोरोना टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जनपद में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। मंगलवार को भलुअनी स्थित अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के कक्षा नौवीं के छात्र के कोरोना  पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और छात्रों की जांच में जुट गई। विद्यालय को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्यालय में मंगलवार को छात्र पहुंचे। इसी बीच कक्षा नौंवी के एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मंच गया। विद्यालय प्रशासन जहां सकते में आ गया, वहीं छात्रों में दहशत फैल गई। इसकी सूचना प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


खबर मिलने पर पीएचसी भलुअनी के डॉ. संदीप शाही के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम अभयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज शिवधरिया पहुंची और कक्षा नौ के एक-एक छात्र की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी गई। टीम विद्यालय के सभी छात्रों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गोविंद यादव ने कहा कि छात्र की तबियत खराब थी। वह दो-तीन दिन से विद्यालय नहीं आ रहा था। जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्र के पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। कॉलेज को सैनिटाइज कराने और सोशल डिस्टेंसिंग के बीच संचालन करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ यहां के सभी छात्रों की कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed